आशा भोसले का आज शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे ने कहा- ज्यादा लोग न आएं

आशा भोसले के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कासा ग्रैंड में रखा गया. सुबह उनके शरीर को तिरंगे में लपेटकर सम्मानजनक सलामी दी गई. दोपहर 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित आवास कासा ग्रैंड में रखा गया था. इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई.

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में

आशा भोसले के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कासा ग्रैंड में रखा गया. सुबह उनके शरीर को तिरंगे में लपेटकर सम्मानजनक सलामी दी गई. दोपहर 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

82 साल के करियर में दर्ज की अनगिनत उपलब्धियां

आशा भोसले ने 82 साल लंबे सिंगिंग करियर में हजारों गीत गाए और 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत 100 से अधिक सम्मान जीते. उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था. उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों को मोहित किया और भारतीय संगीत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो