इजरायल के लेबनान पर तेज हमले, सीजफायर की उम्मीदों पर संकट

लेबनान में शांति और सीजफायर की उम्मीदों के बीच इजरायल ने हमले और तेज कर दिए हैं. मिसाइलों के बाद अब तोपखाने से रिहायशी इलाकों पर लगातार गोलाबारी हो रही है, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: लेबनान में सीजफायर की संभावनाओं के बीच इजरायल ने अपने हमले और तेज कर दिए हैं, जिससे हालात भयावह हो गए हैं. दक्षिणी लेबनान के काफर रूमान, काफर तिबनीत और हब्बूश जैसे इलाकों में भारी गोलाबारी की जा रही है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोग दहशत में हैं. इससे पहले बुधवार को मात्र 10 मिनट में 100 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की गई, जिसमें 303 लोगों की मौत और 1150 से ज्यादा लोग घायल हुए. मृतकों में बड़ी संख्या बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की है. राजधानी बेरूत के अस्पतालों में हालात बेहद खराब हैं, जहां कम समय में बड़ी संख्या में घायल पहुंच रहे हैं. लेबनान रेड क्रॉस के अनुसार, यह बिना नियमों वाली जंग बन गई है. वहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और दवाओं व बिजली की भारी कमी हो गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो