लेबनान पर इजराइल का हमला और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की सख्ती

लेबनान पर इजराइल के बड़े हमले और ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उठाए गए कदमों ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: इजराइली सेना ने बुधवार को लेबनान पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक करते हुए सैकड़ों मिसाइलें दागीं, जिसमें 254 लोगों की मौत और 1,165 से अधिक लोग घायल हो गए. यह हमला बेरूत, बेक्का वैली, माउंट लेबनान, सैदोन और दक्षिणी इलाकों में किया गया, जिसके बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया. इजराइल के अनुसार, यह 2 मार्च से शुरू हुए सैन्य अभियान का सबसे बड़ा हमला था, जिसमें हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस बीच, सीजफायर को लेकर अमेरिका, इजराइल, ईरान और पाकिस्तान के बीच अलग-अलग बयान सामने आए. वहीं, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर प्रति बैरल 1 डॉलर टैक्स लगाने की योजना बनाई है और जहाजों की सख्त निगरानी की बात कही है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ सकता है.

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो