ईरान को ट्रंप की आखिरी चेतावनी, नहीं माना तो होंगे बड़े हमले!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की मांग की है, नहीं मानने पर बड़े सैन्य हमलों की चेतावनी दी है.

अल्टीमेटम और बढ़ता तनाव: वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने 48 घंटे का अंतिम समय देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए नहीं खोला गया, तो अमेरिका सख्त सैन्य कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के बिजली संयंत्र, तेल ढांचे और प्रमुख पुल निशाने पर हो सकते हैं, जिससे देश के अंदरूनी संपर्क पर बड़ा असर पड़ेगा. इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और यह सवाल उठने लगे हैं कि संभावित हमलों से ईरान के अहम ढांचे को कितना नुकसान हो सकता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो