लेबनान में इजराइली हमलों की तबाही! मासूम बच्चों समेत हजारों बेघर, मौत का सिलसिला जारी
लेबनान-इजराइल जंग का भयानक मंजर हर रोज और खूंखार होता जा रहा है. मासूम बच्चे और आम नागरिक सबसे ज्यादा तबाही झेल रहे हैं. हजारों परिवार बेघर, स्कूल-हॉस्पिटल तबाह, सैकड़ों बच्चे शहीद. युद्ध की क्रूरता अब बच्चों की चीखों में साफ दिख रही है.
Tehran Israel War: लेबनान-इजराइल जंग में तबाही का मंजर हर दिन और भयावह होता जा रहा है. इस निरंतर संघर्ष में सबसे ज्यादा असर मासूम बच्चों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है. हजारों परिवार अपने घरों से बेघर हो चुके हैं, जबकि स्कूल, अस्पताल और आवासीय इलाकों में हुए हमलों ने सैकड़ों निर्दोष बच्चों की जान ले ली है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस जंग में अब तक सैकड़ों बच्चे शहीद हो चुके हैं और हजारों घायल हैं. मासूमों की चीखें और माताओं का रोना इस युद्ध की क्रूरता को बेनकाब कर रहा है. लेबनान-इजराइल सीमा पर जारी इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है, जहां बच्चे अब खेलने-कूदने की बजाय की लड़ाई लड़ रहे हैं.


