आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारतीय सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका, 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया से विदा हो गईं. उनके बेटे ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. कल मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. बीती रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जनाई ने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की थी. आशा भोसले का पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो