'पूजा के नाम पर प्रदूषण...', हरिद्वार में गंगा किनारे महिला ने पूजा का कचरा फेंका, विदेशी टूरिस्ट ने सुनाई खरी-खोटी, देखें Video

यह वीडियो ऋषिकेश के प्रसिद्ध साई घाट की है. जहां एक महिला गंगा किनारे रेत में छोटा गड्ढा खोदकर पूजा का कचरा दबा रही हैं. हैरानी की बात यह है कि उस कचरे में प्लास्टिक की चीजें भी साफ दिख रही हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सोशल मीडिया पर एक बार फिर गंगा की सफाई और धार्मिक आस्था के साथ जिम्मेदारी को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई है. ऋषिकेश से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम अपनी आस्था के प्रतीक गंगा मां के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं. वीडियो में दिखी एक छोटी सी घटना अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है.

गंगा को मां का दर्जा देने वाले लोग जब पूजा के बाद उसी किनारे कचरा दबाते नजर आते हैं तो सवाल उठना स्वाभाविक है. यह वीडियो पर्यावरण और धार्मिक सम्मान दोनों को लेकर गंभीर चर्चा को जन्म दे रहा है.

पूजा के बाद कचरे को गंगा किनारे दबाने लगी महिला

वीडियो ऋषिकेश के साई घाट का बताया जा रहा है. इसमें एक महिला गंगा किनारे रेत में छोटा सा गड्ढा खोदकर पूजा का कचरा दबाती दिख रही है. इस कचरे में प्लास्टिक जैसी चीजें भी शामिल थीं, जो पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक हैं. इस घटना को इंस्टाग्राम पर सिएरा लिलियन नाम की एक विदेशी महिला ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह गंगा किनारे बैठी थीं, तभी उन्होंने यह दृश्य देखा. महिला से बात करने की कोशिश करने पर भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.

विदेशी महिला ने रोका तो किया नजरअंदाज

सिएरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह भारत से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन्हें निराश कर देती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग गंगा मां की पूजा करते हैं, तो फिर उसी जगह पर कचरा क्यों फेंकते हैं. उनके मुताबिक, यह व्यवहार समझ से परे है. सिएरा ने यह भी कहा कि यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है. उनके अनुभव के अनुसार, ऋषिकेश में युवा लोग भी इसी तरह की आदतें अपना रहे हैं. उन्होंने इसे सार्वजनिक और धार्मिक जगहों के प्रति सम्मान की कमी बताया.

यूजर्स क्या बोले?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, आस्था आपको प्रकृति को खराब करने का लाइसेंस नहीं देती.  दूसरे यूजर ने लिखा, पूजा पाठ अपनी जगह है, ध्यान रखें कि कुछ खराब ना हो.  एक अन्य यूजर ने लिखा, पूजा के बाद कचरा वहीं डाल देना किसी लिहाज से ठीक नहीं है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो