वायरल होने का ऐसा पागलपन! लाइक्स के लिए खतरे में डाली मासूम की जान, वीडियो देख भड़के लोग
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है, जिसमें एक छोटा बच्चा खतरनाक स्टंट करता नजर आता है. इस घटना ने सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कभी-कभी मनोरंजन के बजाय चिंता का कारण बन जाते हैं. हाल ही में X पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी. यह वीडियो न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि यह दिखाता है कि लाइक्स और व्यूज के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं.
इस वायरल वीडियो में करीब 2-3 साल का एक छोटा बच्चा पहली मंजिल की बालकनी की रेलिंग पर खड़ा नजर आता है. वह बेहद खतरनाक तरीके से संतुलन बनाते हुए ताली बजा रहा है. नीचे खड़ा एक व्यक्ति, जिसे बच्चे का पिता बताया जा रहा है, अपनी बाहें फैलाकर उसे नीचे कूदने के लिए कह रहा है. कुछ ही पलों बाद बच्चा बिना किसी डर के पहली मंजिल से छलांग लगा देता है. यह दृश्य देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
वीडियो बनाने के नाम पर अपने बच्चों की जान जोखिम में न डालें।
ऐसे बच्चों कों आदत लगती है कभी अकेलेपन में यदि ऐसा कर दिया तो..? pic.twitter.com/jtoxWAGsKE— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 10, 2026
गद्दे पर गिरकर बची जान
बच्चा नीचे खड़े व्यक्ति की ओर कूदता है, लेकिन वह सीधे उसके हाथों में नहीं रुक पाता और फिसलकर नीचे रखे गद्दे पर गिर जाता है. वीडियो की शुरुआत में यह गद्दा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे यह स्टंट और भी खतरनाक लगता है. इसके बाद वह आदमी बच्चे को उठाकर हवा में उछालता है और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. वीडियो पर “डोंट ट्राई” जैसा संदेश भी लिखा हुआ है, लेकिन तब तक नुकसान का खतरा साफ दिख चुका होता है.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और बेहद खतरनाक बताया. एक यूजर ने लिखा कि लोग अब सिर्फ सोशल मीडिया के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. वहीं दूसरे यूजर ने इस हरकत को मूर्खता की हद करार दिया.
वीडियो बनाने के नाम पर अपने बच्चों की जान जोखिम में न डालें।
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 10, 2026
ऐसे बच्चों कों आदत लगती है कभी अकेलेपन में यदि ऐसा कर दिया तो..? pic.twitter.com/jtoxWAGsKE
बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस वीडियो ने एक गंभीर मुद्दा भी सामने रखा है- क्या आजकल बच्चे सिर्फ कंटेंट बनाने का साधन बनते जा रहे हैं? कई लोगों ने चिंता जताई कि माता-पिता खुद ही अपने बच्चों को खतरे में डाल रहे हैं. एक भावुक प्रतिक्रिया में कहा गया कि बच्चा अपने पिता पर भरोसा करके कूद गया, लेकिन यह भरोसा उसकी जान के लिए जोखिम बन सकता था.
कुछ यूजर्स ने इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि अपराध बताया है. उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें बच्चों की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करती हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कई लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करने की भी मांग की है.


