Parshuram jayanti 2023: 22 अप्रैल को चमकेगी 4 राशियों के जातकों की किस्मत, मिलेंगे कई फायदे

Parshuram jayanti 2023: परशुराम का जन्मोत्सव 22 अप्रैल को मनाया जायेगा साथ ही भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को माना जाता है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम को माना जाता है।

Parshuram jayanti 2023: मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम को माना जाता है। हर वर्ष वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को परशुराम जंयती मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार जिस दिन परशुराम है ठीक उसी दिन देव गुरु बृहस्पति एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

 ये राशि परिवर्तन राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियों के जातकों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।अब आप सोच रहे होंगे कि वह कौन सी राशियां है जिनकी किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है इनके लिए यह समय बेहद ही शुभ माना गया है।यदि आप इस समय किसी भी प्रकार का व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैंस तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद है।इसके साथ ही नौकरी पैशा लोगों को अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपकी सेहत में सुधार होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों की सेहत में सुधार होगा साथ ही अपने परिवार के साथ किसी भी जगह पर यात्रा को दौरान जा सकते हैं।यदि आप काम के चलते इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी।इसके साथ ही आपका काम के दौरान मन लगा रहेगा।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय को काफी शुभ माना जा रहा है।यदि आपके कामों में रुकावट आती रहती तो ऐसे में आपको सभी बिगड़े काम बनेंगे और यह समय आपके लिए मान-सम्मान लेकर आयेगा।इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि वाले लोगों की मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से होगी। साथ ही परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। इसके साथ ही भगवान विष्णु की आप पर कृपा बनी रहेंगी।शरीर में हो रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा।

calender
21 April 2023, 05:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो