Sawan Somvar 2025: 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है. इस खास दिन भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है. पूरे देश में शिव भक्त व्रत और पूजा-अर्चना के साथ मंदिरों में उमड़ते हैं. मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं. इसी बीच ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन राशियों के लिए कई शुभ-अशुभ संकेत लेकर आया है. खासतौर पर चार राशियों मकर, वृषभ, धनु और कर्क पर आज शिव की कृपा विशेष रूप से बनी रहेगी. जानिए आज 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. जीवनसाथी या प्रेमी से बात करें, क्योंकि संवाद से आप किसी बड़ी समस्या का समाधान पा सकते हैं. काम में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा.
पुराने अधूरे कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. भगवान शिव की आराधना और सेवा से मानसिक शांति मिलेगी.
मन को नियंत्रित करने की आवश्यकता है. कार्यस्थल पर धैर्य और शांति बनाए रखें. शिव की उपासना से आत्मिक शांति मिलेगी.
परिवार का सहयोग मिलेगा. घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उसे अच्छे से निभाएंगे तो भविष्य में लाभ मिलेगा.
आज रचनात्मक काम करने से लाभ मिलेगा. छात्र वर्ग के लिए भी दिन अनुकूल है. मानसिक ऊर्जा सकारात्मक रहेगी.
आज ध्यान और आत्ममंथन करें. पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत फायदेमंद साबित हो सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
दूसरों पर निर्भर न रहें, अपने फैसलों पर विश्वास करें. आज धन लाभ की संभावना है. कार्यों को धैर्य से पूरा करें.
आज आपको क्रोध और जिद्द से दूर रहना चाहिए, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं. धैर्य और शांति से ही सफलता मिलेगी.
आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या मार्गदर्शन मिल सकता है. धर्म और विद्या से जुड़ा कार्य लाभकारी रहेगा.
आज आपके काम में स्थिरता आएगी. पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है.
आज किसी पुराने व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शिव भक्ति से आत्ममंथन और आत्मिक शांति मिलेगी। भावनाएं गहरी होंगी, स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
Disclaimer: ये आर्टिकल धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता है. First Updated : Monday, 28 July 2025