Shukrawar Upay: धन से भरना चाहते हैं तिजोरी तो सूर्यास्त से पहले करें इन चीजों का दान

Shukrawar Upay: सप्ताह में सात दिन होते है और हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं की पूजा के लिए समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित होता है।

Courtesy: News Wire
1/6

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन कुछ उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि ये काम सूर्यास्त होने से पहले करें।

Courtesy: News Wire
2/6

माता लक्ष्मी

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना और उपासना करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन कुछ चीजों का दान करने से बेहद लाभ प्राप्त होता है।

Courtesy: News Wire
3/6

कुंडली दोष

इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद दान करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और साथ ऐसा करने से कुंडली दोष भी दूर होता है।

Courtesy: News Wire
4/6

धन संबंधी समस्याएं

अगर आपको धन संबंधी समस्याएं है और आप चाहते है कि आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे तो शुक्रवार के दिन लाल साड़ी, चूड़ी बिंदी इत्यादि श्रृंगार का सामान माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से पति पत्नी के रिश्ते में भी प्यार बढ़ता है।

Courtesy: News Wire
5/6

नमक

शुक्रवार के दिन नमक शक्कर दान करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत बनती है। शुक्र देव को सुख और काम के कारक माना जाता है ऐसे में अगर ये उपाय आप करते हैं तो आपके जीवन में सुख संपन्नता बनी रहेगी।

Courtesy: News Wire
6/6

सफेद मिठाई

शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई दान करना बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव कम होता है। ध्यान रहे कि इस दिन आप कोई भी दान सूर्यास्त से पहले करें।