गुरु पुष्य योग का इस दिन बन रहा है योग, जानिए क्या है पूजा की विधि

25 मई को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर हमारे देश में धार्मिक मान्यताएं हैं कि गुरु पुष्य योग में स्नान, पूजा-पाठ, खरीदारी और दान के बहुत लाभ मिलते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Guru Pushya Yog 2023 : गुरु पुष्य योग का जल्द ही बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी 25 मई को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर हमारे देश में धार्मिक मान्यताएं हैं कि गुरु पुष्य योग में स्नान, पूजा-पाठ, खरीदारी और दान के बहुत लाभ मिलते हैं। इसके अलावा जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस पावन दिन को लेकर शास्त्रों में नियम, विधि बताई गई हैं, जिनका पालन करने से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

25 मई को बन रहे हैं 5 शुभ योग

25 मई, 2023 को दिन 5 शुभ योग बन रहे हैं। इनमें गुरु पुष्य योग, सर्वाथ सिद्धि योग, वृद्धि योग, अमृत योग, और रवि योग शामिल हैं। इस दिन अगर आप कोई भी शुभ कार्य करेंगे उसमें बहुत लाभ होगा। हालांकि इस दिन पर शादी को छोड़कर सभी तरह के मांगलिक कार्य कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गुरु पुष्य योग का ज्योतिष में बहुत महत्ता है। इस दिन कोई काम करने से व्यक्ति को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होती है। आपोको बता दें कि इस योग को नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही इसे राजा की उपाधि दी गई है।

ये है पूजा विधि

गुरु पुष्य योग की पूजा करने के लिए इस दिन सबसे पहले पानी में चुटकी भर हल्दी मिलकार कर स्नान करें। इसके बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। बाद में विधि का पालन करते हुए देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें और दीया जलाएं। साथ जो लोग गुरुवार को व्रत रखते हैं वो इस दौरान दौरान व्रत का संकल्प लें। फिर प्रदोष काल में घी का दीपक जलाएं। साथ ही कनक धारा यंत्र की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद पीला फूल, हल्दी, धूप-दीप चढ़ाएं। सबसे आखिर में कनक धारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

calender
22 May 2023, 01:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो