On this Day : आज ही के दिन 10 साल पहले भारत ने जीता था अपना आखिरी ICC खिताब

On This Day India Won ICC Champions Trophy 2013: आज ही के दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने ICC का आखिरी खिताब जीता था। 2013 में आज ही के दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • 23 जून 2013 को इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैड को हराया था
  • धोनी ICC की 3 अलग-अलग ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे

On This Day India Won ICC Champions Trophy 2013: इंडियन क्रिकेट टीम को ICC का कोई भी खिताब जीते 10 साल हो चुके हैं। हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल में भारत को आस्ट्रेलिया ने हराया था। आज से 10 साल पहले भारत ने अपना आखिरी ICC खिताब जीता था। इस खिताब को जिताने वाले कोई और नहीं बल्की कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी थे। 

कैप्टन कूल ने रचा था इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में 23 जून की तारीख को कोई क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल सकता है। आज ही के दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराकर इतिहास रच दिया था। उस वक्त भारत की कप्तानी का जिम्मा महेन्द्र सिंह धोनी संभाल रहे थे। महेन्द्र सिंह धोनी आज से 10 साल पहले ICC की 3 अलग-अलग ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। सबसे पहले 2007 में हुए टी-20 विश्व कप फिर 2011 में हुए वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को जिताया है। 

20-20 ओवर का हुआ था मैच

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का यह फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से 20-20 ओवर का खेला गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी थी। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल सकते। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बेबाक कप्तानी के लिए हमेशा याद किया जाता है। एक समय ऐसा लग रहा था कि इग्लैंड बड़ी आसानी से इस मुकाबले को जीत जायेगी लेकिन फिर धोनी के गेंदबाजों ने 18वां की ओवरकी गेंदबाजी के लिए इशांत शर्मा को बुलाया और इशांत शर्मा ने इयोन मोर्गन और रवि बोपरा को आउट करके मैच का रुख ही बदल दिया था।

calender
23 June 2023, 11:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो