IND vs ENG 2nd T20I: जैकब बैथेल के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच

इस मैच में 15 साल 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। वो भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट बन गए। लेकिन डेब्यू यादगार नहीं रहा। वैभव 10 गेंद में 14 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे T20I में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 190 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, लेकिन जैकब बैथेल की तूफानी पारी के आगे भारतीय गेंदबाज टिक नहीं पाए। इंग्लैंड ने मैच आखिरी ओवर में खत्म कर दिया।  

वैभव का डेब्यू, ईशान की धीमी पारी   

इस मैच में 15 साल 99 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। वो भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट बन गए। लेकिन डेब्यू यादगार नहीं रहा। वैभव 10 गेंद में 14 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। हालांकि क्रीज पर आते ही उन्होंने 2 छक्के लगाकर अपना अंदाज दिखाया।  

भारत की पारी की रफ्तार ईशान किशन की वजह से थोड़ी धीमी रही। ईशान ने 49 रन बनाए लेकिन स्ट्राइक रेट कम रहा। इसी कारण टीम 200 के पार नहीं जा सकी। भारत ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। स्कोर अच्छा था, लेकिन डिफेंड नहीं हो पाया।  

जैकब बैथेल का तूफान  

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में जोस बटलर और फिल सॉल्ट को चलता कर दिया। ऐसे में जैकब बैथेल तीसरे नंबर पर जल्दी आ गए। शुरुआत में वो संभलकर खेले। 33 गेंद में उनका स्कोर सिर्फ 37 रन था। लग रहा था मैच भारत की तरफ जा रहा है।

लेकिन इसके बाद बैथेल ने गियर बदला। आखिरी 13 गेंदों में उन्होंने 39 रन ठोक दिए। बैथेल ने 46 गेंद में 76 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने स्पिन और पेस दोनों को बराबर टारगेट किया।  

बिश्नोई का 16वां ओवर बना टर्निंग पॉइंट  

मैच का रुख तब पलटा जब इंग्लैंड को आखिरी 5 ओवर में 49 रन चाहिए थे। भारत के पास वापसी का मौका था। लेकिन 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने पूरी बाजी पलट दी। बिश्नोई ने उस ओवर में 29 रन लुटा दिए।

ओवर में 2 नो-बॉल भी थीं। कुल मिलाकर उन्होंने 9 गेंद फेंकी। इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका आया। इस एक ओवर ने मैच इंग्लैंड के पाले में डाल दिया। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दबाव नहीं बनने दिया और आखिरी ओवर में जीत हासिल कर ली।  

भारत के लिए हार निराशाजनक रही क्योंकि 190 रन डिफेंड करने लायक थे। डेब्यू पर वैभव ने झलक दिखाई, लेकिन फिनिश नहीं कर पाए। वहीं गेंदबाजी में बिश्नोई के एक खराब ओवर ने मैच का रुख बदल दिया।  

इंग्लैंड की तरफ से बैथेल हीरो बने। उनकी पारी ने साबित किया कि T20 में एक खिलाड़ी अकेले मैच पलट सकता है। अब सीरीज का अगला मुकाबला और रोमांचक हो गया है।  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो