IPL 2026 Ticket: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला चरण शुरू हो चुका है. उद्घाटन मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. फैंस अब स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकट बुक करने की तैयारी में हैं. बड़े मैचों के टिकट जल्दी सोल्ड आउट हो जाते हैं, इसलिए पहले से प्लान करना जरूरी है.
टिकट आमतौर पर टूर्नामेंट से 2-3 सप्ताह पहले बिक्री पर आते हैं. IPL 2026 के पहले चरण के मैचों के टिकट मार्च 2026 के मध्य से उपलब्ध होने की संभावना है. कुछ टीमों जैसे मुंबई इंडियंस के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. पहला बैच शुरुआती मैचों के लिए आएगा, बाकी बाद में.
आधिकारिक प्लेटफॉर्म BookMyShow और Paytm Insider हैं. कई फ्रेंचाइजी अपनी वेबसाइट या ऐप से भी टिकट बेचती हैं. बड़े मैचों में ऑनलाइन बुकिंग सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि काउंटर पर टिकट जल्दी खत्म हो जाते हैं.
कीमतें स्टेडियम, टीम और सीट कैटेगरी पर निर्भर करती है. एंट्री लेवल टिकट सस्ते होते हैं, जबकि प्रीमियम और वीआईपी महंगे. 2026 में टिकटों पर 40% जीएसटी लगेगा, जबकि पहले 28% था. इसलिए कीमतें बढ़ गई हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद): ₹400-₹500 (एंट्री), ₹15,000+ (प्रीमियम)
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई): ₹900-₹1,200 (एंट्री), ₹35,000+ (प्रीमियम)
एम. चिन्नास्वामी (बेंगलुरु): ₹2,100-₹2,500 (एंट्री), ₹30,000+ (प्रीमियम)
ईडन गार्डन्स (कोलकाता): ₹400-₹600 (एंट्री), ₹25,000+ (प्रीमियम)
₹500 का बेस टिकट: पहले ₹640, अब ₹700 (₹60 बढ़ोतरी)
₹1,000 का: पहले ₹1,280, अब ₹1,400 (₹120 बढ़ोतरी)
₹5,000 का: पहले ₹6,400, अब ₹7,000 (₹600 बढ़ोतरी)
टीम की मेंबरशिप लेने से टिकट जनरल सेल से 24-48 घंटे पहले मिल सकते हैं. जैसे:-