SL vs NZ: महीश तीक्ष्णा ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, वीडियो में देखें कैसे पलक झपकते पकड़ा अदभुत कैच

कोलंबो में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले के बीच महीश तीक्ष्णा का कैच ने सभी का ध्यान खींचा है.

Sonee Srivastav

SL vs NZ: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में एक ऐसा ड्रामा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. न्यूजीलैंड ने पारी की शानदार शुरुआत की और पहले दो ओवर में 23 रन बना लिए. श्रीलंका को विकेट की जरूरत थी और ऐसे समय में महीश तीक्ष्णा ने एक शानदार कैच से अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई.

महीश तीक्ष्णा से छूटा था कैच 

तीसरे ओवर में दिलशान मदुशंका ने गेंदबाजी की. तीसरी गेंद पर टिम सीफर्ट के बल्ले का किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े महीश तीक्ष्णा की तरफ गई. गेंद उनके शरीर से काफी दूर थी, इसलिए उन्हें डाइव लगानी पड़ी.

पूरी कोशिश के बावजूद कैच छूट गया. यह एक आसान सा कैच था, लेकिन हाथ से फिसल गया. मदुशंका काफी गुस्से में नजर आए और तीक्ष्णा पर नाराजगी जताई. इस मिस्ड कैच से सीफर्ट को जीवन मिल गया और टीम को राहत मिली.

चार गेंद बाद कमबैक

महीश तीक्ष्णा खुद अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए. वे कैच छूटने के बाद और ज्यादा उत्सुक थे. ओवर की पहली गेंद पर ही उन्होंने फिन एलन को आउट कर दिया. एलन 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह तीक्ष्णा ने महज चार गेंदों में अपनी गलती सुधार ली.

पहले कैच छूटा, फिर अगली चार गेंदों में विकेट लेकर उन्होंने टीम को मजबूत वापसी दिलाई. उन्होंने एक बेहतरीन रिटर्न कैच लपका, जिसको देखकर भी भरोसा न हो.

पॉवरप्ले में दो विकेट

इसके बाद दुष्मंथा चमीरा के ओवर में सीफर्ट कामिंदु मेंडिस के हाथों कैच आउट हो गए. सीफर्ट का कैच छूटना श्रीलंका को भारी नहीं पड़ा और टिम 8 रन बनाकर आउट हो गए. पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 44 रन बनाए. श्रीलंका के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और मैच में रोमांच बनाए रखा. 

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

यह पूरा सीन कैच छूटने से लेकर तुरंत विकेट लेने तक का था. पहले गुस्सा, फिर खुशी, यह सब लाइव देखने वाले दर्शकों के लिए यादगार पल बन गया.

क्रिकेट में ऐसे पल ही मैच को रोमांचक बनाते हैं. तीक्ष्णा की इस कमाल की वापसी ने दिखाया कि फील्डिंग में गलती सुधारना कितना जरूरी है. मैच में अब दोनों टीमों के लिए आगे का सफर रोमांच भरा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो