World Champion D Gukesh: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने शुक्रवार को क्रोएशिया के जाग्रेब में ग्रैंड शतरंज टूर 2025 ग्रैंड शतरंज टूर में हिस्सा ले कर सुपरयूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूनामेंट में रैपिड खिताब जीतकर वैश्विक मंच पर अपना नाम दर्ज करा लिया है. 19 वर्ष के खिलाड़ी ने अपने होशियारी और धैर्य, सटीकता और शानदार प्रदर्शन कर 18 में से 14 अंक ला कर अपना नाम पहले स्थान पर दर्ज करा लिया.
ग्रैंड शतरंज टूर 2025 के रैपिड सेगमेंट में डी गुकेश ने शुरू से ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उन्होंने एक के बाद एक दिग्गज खिलाड़ियों को मात दी और अपनी होशियारी से सभी को चकित कर दिया. टूर्नामेंट के दौरान उनकी शांतचित्त और केंद्रित दृष्टिकोण ने उन्हें हर मुकाबले में आगे बढ़ाया.
जाग्रेब में गुकेश ने न केवल तकनीकी कौशल दिखाया, बल्कि दबाव में भी अपनी दिमाग से काम ले कर प्रदर्शन किया. फाइनल राउंड में उनकी निर्णायक जीत ने उन्हें खिताब का हकदार बनाया. इस जीत के बाद गुकेश ने कहा, "यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव था. मैं अपनी टीम और समर्थकों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके बिना यह संभव नहीं था."
डी गुकेश की यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक मील का पत्थर है. युवा खिलाड़ी ने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया और साबित किया कि वे न केवल वर्तमान, बल्कि भविष्य के भी सितारे हैं. उनकी इस उपलब्धि ने देश के युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है.
ग्रैंड शतरंज टूर 2025 में इस जीत गुकेश के लिए एक और कदम है विश्व शतरंज में अपनी विरासत को और मजबूत करने की दिशा देखा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी यह फॉर्म उन्हें आगले टूर्नामेंटों में भी आगले ही स्थान पर बनाए रखेगी. First Updated : Saturday, 05 July 2025