लखनऊ में बड़ी तादात में हिंदू परिवारों का कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, लोगों ने जमकर मचाया हंगामा

Lucknow Conversion Case: लखनऊ के भरवारा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हिंदू परिवारों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चर्च में मौजूद कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Lucknow Conversion Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि भरवारा क्षेत्र में हिंदू परिवारों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. जैसे ही इस बात की सूचना फैली, क्षेत्र में भारी हंगामा शुरू हो गया. घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चर्च में मौजूद कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

धर्म परिवर्तन की खबर मिलते ही स्थानीय निवासियों ने जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि एक घर के अंदर बनाए गए चर्च में यह गतिविधियां चल रही थीं. हंगामे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

भरवारा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का आरोप

लखनऊ के छोटा भरवारा थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि गुप्त रूप से संचालित हो रही थी, जिसमें कई हिंदू परिवारों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था.

पुलिस ने की कार्रवाई 

सूचना मिलते ही गोमतीनगर एक्सटेंशन पुलिस ने चर्च में छापा मारा और वहां मौजूद कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस दौरान पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया.

पुलिस का बयान, जांच जारी

इस पूरे मामले पर एडिशनल डीसीपी ईस्ट लखनऊ पंकज कुमार सिंह ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

गाजियाबाद में भी हुआ था धर्म परिवर्तन का मामला

धर्म परिवर्तन को लेकर उत्तर प्रदेश में यह कोई पहला मामला नहीं है. 28 जनवरी को गाजियाबाद में भी एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था.

इस मामले में पुलिस ने साहिबाबाद के अर्थला पीर कॉलोनी निवासी साकिब खान और उसके पिता अनीस अहमद को गिरफ्तार किया था. ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag