पंजाब चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर अग्रसर आप

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधान सभा चुनावों का परिणाम वीरवार को घोषित हो गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधान सभा चुनावों का परिणाम वीरवार को घोषित हो गया है। इस चुनाव परिणाम के दौरान उत्तर प्रदेश और पंजाब की राजनीति में कई समीकरण अब बदल गए हैं। जहां उत्तर प्रदेश में चार दशक बाद किसी भी राजनीतिक दल की दोबारा सरकार बनी है। वहीं, पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के बाद किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, इस विधान सभा चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी की सबसे ज्यादा नजर पंजाब के नतीजों पर रही। आम आदमी पार्टी को पंजाब से काफी उम्मीदें थी। इसके पीछे का मुख्य कारण यह माना जा रहा था कि पंजाब में पिछले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। पंजाब में हुए इस बार के विधान सभा चुनावों के दौरान एग्जिट पोल भी आम आदमी पार्टी के लिए काफी सकारात्मक नजर आ रहे थे। एग्जिट पोल से इस बात के संकेत मिलने शुरू हो गए थे कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पूरे दमखम के साथ ही देश में अब राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर अपनी पहचान बनाने जा रही है।

दिल्ली विधान सभा चुनाव में लगातार तीन बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में दमदार तरीके से चुनाव लड़ रही थी। लेकिन, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पूरा ध्यान पंजाब की 117 विधान सभा सीटों पर था। पांचों राज्यों में विधान सभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही इस बात के संकेत मिलने शुरू हो गए थे कि देश की सबसे ज्यादा विधान सभा वाले उत्तर प्रदेश से अधिक चुनावी रैलियां और जन सभाएं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में की थी। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को काफी बल मिला था।

अरविंद केजरीवाल पंजाब के नेताओं से लगातार कर रहे थे संपर्क-

आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता पंजाब में संभावित जीत और सरकार बनने को लेकर पूरी तरह से आश्वासत थे। ऐसे में जहां भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां जहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादा ध्यान दे रही थी। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी दिग्गज नेता फोन के माध्यम से पंजाब के आप नेताओं से संपर्क साध रहे थे।

आम आदमी पार्टी की पहली बार होगी दो राज्यों में सरकार-

आम आदमी पार्टी की पंजाब चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार दो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि पंजाब में भाजपा और कांग्रेस के बाद किसी तीसरी पार्टी की दो राज्यों में सरकार बनेगी। जिससे इस बात के संकेत अब साफ नजर आ रहे हैं कि देश में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर काफी तेजी से अग्रसर हो चुकी है।

calender
11 March 2022, 03:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो