अभिनेता पुनीत को कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

अभिनेता पुनीत को कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बेंगलुरु, 28 मार्च (वेब वार्ता)। मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये एलान कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भी किया। कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। यह पुरस्कार कर्नाटक का सर्वोच्च पुरस्कार है। 

पुनीत का निधन 29 अक्टूबर को 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। पुनीत राजकुमार, कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के बेटे थे। अभिनेता राजकुमार के पांच बच्चे थे, उनमें से पुनीत सबसे छोटे थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुआ ऐलान कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार का ऐलान कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में किया था। ये कार्यक्रम पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था। इसका कार्यक्रम नाम पुनीत नामाना रखा गया था। पिता भी हो चुके हैं सम्मानित

पुनीत के पिता अभिनेता राजकुमार भी कर्नाटक के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें साल 1992 में कर्नाटक रत्न से नवाजा गया था। उन्हें कवि कुवेम्पु के साथ ये कर्नाटक रत्न पुरस्कार दिया गया था।

calender
28 March 2022, 06:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो