मोरबी हादसे के बाद कटा वर्तमान विधायक का टिकट, भाजपा ने इसे बनाया प्रत्याशी

मोरबी हादसे के बाद गुजरात सरकार की काफी किरकिरी हुई। अब इसके प्रभाव से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मोरबी के वर्तमान विधायक किरण पटेल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने मोरबी से पूर्व विधायक रहें कांतिलाल अमृतिया को उम्मीदवार बनाया है।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

गुजरात: मोरबी हादसे के बाद गुजरात सरकार की काफी किरकिरी हुई। अब इसके प्रभाव से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मोरबी के वर्तमान विधायक किरण पटेल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने मोरबी से पूर्व विधायक रहें कांतिलाल अमृतिया को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी की है। जिसमें गुजरात के मौजूदा सीएम भूपेंद्र पटेल, हाल ही भाजपा में शामिल हुए पाटिदार नेता हार्दिक पटेल और भारतीय क्रिकेटर रवीँद्र जडेजा की पत्नी रीभावा जडेजा समेत कुल 160 उम्मीदवारों ने नाम शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि पिछले महीने 30 अक्टूबर को गुजरात के मच्छू नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज के अचानक से टूट जाने के बाद सैकड़ो लोग उस नदी में समा गए। बच्चे, महिलाएं और वृद्ध समेत कुल 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मौजूदा भाजपा सरकार पर काफी सवालिया निशान खड़े होने लगे। विपक्ष ने भी इस घटना के बाद सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि विपक्ष आने वाले समय में गुजरात चुनाव में इसे मुद्दे बना सकती है जिससे बचने के लिए भाजपा ने वर्तमान विधायक की टिकट को काट दिया है।

 

उल्लेखनिय है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान किया जाना है। जिसका परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस बार की चुनावी रेस में आम आदमी पार्टी भी शामिल है। कांग्रेस पार्टी ने भी गुजरात चुनाव के लिए 43 उम्मीदवरों की पहली सूची जारी कर दी है।

calender
10 November 2022, 02:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो