"कोल जनजाति महाकुंभ" में बोले अमित शाह- डबल इंजन की सरकार गरीबों की सरकार है

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इन दिनों दिन दिवसीय दौरे पर है। कल उन्होंने कर्नाटका में दो जनसभा को संबोधित किया है और आज वो मध्यप्रदेश के सतना के पास मैहर में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना की। अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इन दिनों दिन दिवसीय दौरे पर है। कल उन्होंने कर्नाटका में दो जनसभा को संबोधित किया है और आज वो मध्यप्रदेश के सतना के पास मैहर में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना की। अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इसके बाद वे शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर "कोल जनजाति महाकुंभ" को संबोधित किया। जनसभा में अमित शाह कांग्रेस को निशाना बनाते हुए बोले एक जमाना था जब कांग्रेस की सरकार थी, गरीबों के घर में शौचालय नहीं था... मोदी ने 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनवाए और इसमें से भी सबसे ज्यादा मेरे आदिवासी भाई-बहनों के घर में बने।

मोदी सरकार गरीबों की सरकार है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 'अंत्योदय... समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए समाज में सम्मान के साथ जीने का रास्ता बनाना, यही भाजपा सरकारों की पहचान है। हम सबके विकास के लिए काम करते हैं। अंत्योदय भाजपा का आदर्श वाक्य है। हमारे देश के गरीब लोगों को सम्मानित जीवन प्रदान करना हमारा लक्ष्य और प्रतिबद्धता है। मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है। उन्होंने अपनी सरकार के प्राथमिक उद्देश्यों का संदेश भेजा था और आज 9 साल बाद हम जमीन पर उनकी प्रतिबद्धताओं को पूर्ण रूप से साकार होते देख सकते हैं।'

80 करोड़ से अधिक गरीबों को फ्री राशन: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 'कोल समाज के सभी भाइयों-बहनों, मैं आपको 1831 का कोल विद्रोह भी याद दिलाना चाहता हूं। यह भाजपा की ही सरकार है जिसने जनजातियों द्वारा किए विद्रोह को स्थान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम समारक बनाने का निर्णय लिया। मोदी ने 200 करोड़ रुपये के खर्च से 10 स्मारक बनाने का निर्णय लिया और इन सभी में कोल विद्रोह का जिक्र भी सभी स्मारकों में समाहित किया गया है। इसके अलावा, कोविड के लिए टीकों की मुफ्त खुराक और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य लाभ देशवासियों के लिए वरदान साबित हुए हैं। देश में पिछले 5 साल से 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है।'

डबल इंजल की सरकार मध्य प्रदेश हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 'मोदी की सरकार ने एक लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को 5 लाख का लाभ मिलता है। इससे पहले किसी और सरकार ने ऐसा नहीं किया। मोदी और शिवराज ...डबल इंजन की ये सरकार मध्य प्रदेश के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यहां बीच में कुछ समय के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी, शिवराज जी के शुरू किए गए गरीब और जनजाति केंद्रित सारे काम, उन्होंने रोक दिए। दोबारा भाजपा सरकार बनी तो वो सारी योजनाएं शुरू हुईं।'

calender
24 February 2023, 05:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो