भोपाल: 15 वर्षीय किशोरी का मुंह दबाकर कमरे में घसीटा, किया दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी की बैरसिया तहसील में स्‍थित गुनगा इलाके में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 40 वर्षीय आरोपी किसान ने उसके साथ मारपीट कर इस वारदात को अंजाम दिया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी की बैरसिया तहसील में स्‍थित गुनगा इलाके में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 40 वर्षीय आरोपी किसान ने उसके साथ मारपीट कर इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची पहुंची, जिसे देख आरोपी भाग निकला।

बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं गुनगा थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और वह दसवीं कक्षा की छात्रा है।

रविवार की दोपहर करीब चार बजे के आसपास वह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में लड़की के चाचा के घर के पास उसे कृपाल सिंह ठाकुर (40 वर्ष) मिला। कृपाल किसानी का काम करता है। कृपाल ने लड़की को अकेला देख उसका मुंह दबाया और खींचकर मवेशियों के लिए बनाए गए गौशाला में ले गया, जहां पर उसने लड़की के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

जब लड़की ने शोर मचाया तो उसकी आवाज चाची ने सुन ली साथ ही आसपास के लोग भी आ गए। भीड़ ने जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर कृपाल मिला। लोगों को देखकर कृपाल मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित किशोरी चाची के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कृपाल को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: दादी की गोद से छीन कर अपने मासूम बेटे को पिता ने कुएं में फेंक कर मार डाला

 

  •  
calender
03 January 2023, 10:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो