बिहार: कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, 5 की मौत

कर्ज से परेशान बिहार के नवादा जिले के एक परिवार के जहर खा लेने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना हैरान कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि परिवार काफी लम्बे समय से कर्ज के कारण परेशान चल रहा था।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

नवादा, बिहार: कर्ज से परेशान बिहार के नवादा जिले के एक परिवार के जहर खा लेने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना हैरान कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि परिवार काफी लम्बे समय से कर्ज के कारण परेशान चल रहा था। कर्ज देने वाले व्यक्ति का भी लगातार उस परिवार को फोन आ रहें थे। हताश परिवार के 6 सदस्यों ने बीती बुधवार की रात जहर खा लिया। जिसके बाद किसी तरह आस- पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। घर जाकर देखा तो सभी लोग बेहोश पड़े थे। पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया वहीं एक का इलाज जारी है।

 

12 लाख रुपये का लिया था कर्ज

पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से उसे फोन बरामद हुई है जिसमे सुसाइड नोट को लिखकर उसका फोटो को सेव किया है। पुलिस ने बताया है कि वह घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मरने वालों की जानकारी देते हुए बताया है कि परिवार के कुल 5 लोगों की मौत हुई है जिसमें 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 48 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी, 20 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी, 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार, 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी शामिल हैं। वहीं 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी का अभी इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि केदार लाल गुप्ता परिवार ने 12 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह काफी लम्बे समय से देने में असमर्थ था। कर्ज का ब्याज बढ़कर तीन गुना हो गया था। चिंतित परिवार ने आखिरकर इससे छुटकारा पाने के लिए पूरे परिवार को समाप्त कर लिया।

calender
10 November 2022, 03:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो