भाजपा का स्थापना दिवस जयपुर से लेकर पूरे राजस्थान में हर्षोल्लास से मनाया, PM मोदी का संबोधन सुना

भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने झंडारोहण किया। वहीं प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहराने के साथ हुई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने झंडारोहण किया। वहीं प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद डॉ. पूनियां, गुलाबचंद कटारिया, चंद्रशेखर सहित वरिष्ठ नेताओं ने भारत माता की तस्वीर पर चरण वंदन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के सिर पर नई 'भगवा' टोपी आकर्षण का केंद्र रही। अब यह केसरिया टोपी भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत लोकप्रिय होती रही है। पिछले महीने अहमदाबाद (गुजरात) में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भगवा टोपी पहनी थी, जो पूरे देश के कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय होती जा रही है। जिसके चलते बुधवार को डॉ. सतीश पूनियां, चंद्रशेखर, गुलाबचंद कटारिया, अलका गुर्जर सहित तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यही भगवा टोपी पहनी।

इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को डॉ. सतीश पूनियां, गुलाबचंद कटारिया, चन्द्रशेखर, अलका गुर्जर इत्यादि पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर से लेकर सभी जिलों में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाये गये, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन देश-प्रदेश के सभी जिलों व शक्ति केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं ने सुना। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर सेल्फी व फ़ोटो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाटंस पर शेयर की।

डॉ. पूनियां ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि, आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन विश्व के सबसे बड़े उत्कृष्ठ विचार और राष्ट्रवाद के उस परम्परा के संगठन भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस है। भारतीय राजनीतिक इतिहास का 6 अप्रैल 1980 यह वह दिन था जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि, अंधेरा छटेगा सूरज उगेगा कमल खिलेगा, प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के बुनियादी विकास व वैचारिक मुद्दों के समाधान और भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार से भाजपा का कमल राजस्थान से लेकर पूरे भारतवर्ष का स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ा रहा है।

6 अप्रैल 1980 से लेकर अब तक का सफर, यह संघर्ष कम नहीं था, देश की राजनीति में आजादी का आंदोलन, आपातकाल आंदोलन, भगवान श्रीराम भूमि का आंदोलन और उसके बाद जो सबसे बड़ा आंदोलन था जो 2014 में हिंदुस्तान की सड़कों पर कांग्रेस के विचार के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अराजकता के खिलाफ इस तरीके का एक परिवर्तन आया कि आज देश और देश की दुनिया में सबसे यशस्वी नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है और हिंदुस्तान की सत्ता बदली, भारत व भारतीय राजनीति की विकास के साथ नई शुरुआत हुई, जो भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगी।

डॉ. पूनियां ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुये कहा कि, 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल-मजबूत नेतृत्व में विकसित-शांतिप्रिय राजस्थान बनाने के लिये प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएंगे और जनविरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, हिन्दु विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगे। और 2024 में केन्द्र में फिर से मोदी के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

calender
06 April 2022, 09:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो