Chandigarh: बागवानी कचरे का अब आसानी से होगा निस्तारण, प्रशासक ने प्लांट का किया उद्धाटन

मंगलवार को नगर निगम ने बागवानी के कचरे को निस्तारण करने वाली मशीनों का उद्धाटन किया। इन मशीनों की खासियत ये है कि यह प्रतिदिन 30 टन तक कचरा निस्तारण कर सकेंगी। इससे कचरे को आसानी से निस्तारित किया जा सकता है।

Shruti Singh
Shruti Singh

चंडीगढ़ में बागवानी के कचरे को निस्तारण करना बड़ी समस्या थी। लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। मंगलवार को नगर निगम ने बागवानी के कचरे को निस्तारण करने वाली मशीनों का उद्धाटन किया। इन मशीनों की खासियत ये है कि यह प्रतिदिन 30 टन तक कचरा निस्तारण कर सकेंगी। इससे कचरे को आसानी से निस्तारित किया जा सकता है।

इन लोगों ने किया प्लांट का उद्धाटन

बता दें कि प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, सांसद किरण खेर और मेयर सरबजीत कौर ने इस प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और गृह सचिव नितिन यादव मौजूद रहे। दरअसल, पतझड़ और बारिश के मौसम में बागवानी का कचरा निस्तारित करने में नगर निगम को काफी परेशानी होती थी।

वहीं निगम के पास इतने पिट भी नहीं हैं कि वह पत्तों से खाद बना सके। कई बार पत्तों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को उनमें आग लगानी पड़ती थी। हर बार स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। वहीं इस मामले में निगम ने कई योजनाएं बनाईं, लेकिन वह विफल हो गई। इसके बाद मुंबई की तर्ज पर निगम ने इस प्लांट को लगाया है। इसमें प्रतिदिन 30 टन तक कचरा निस्तारित किया जा सकता है।

calender
10 January 2023, 04:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो