छत्तीसगढ़: AAP की चुनावी तैयारियां हुईं तेज, आज पहुंच रहे हैं गोपाल राय, पांच को रायपुर आएंगे केजरीवाल और भगवंत मान

छत्तीसगढ़ में इस साल (2023) के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है, वहीं अब आम आदमी पार्टी भी इस मैदान में उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल (2023) के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है, वहीं अब आम आदमी पार्टी भी इस मैदान में उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसी को मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव को लेकर राजधानी रायपुर आने वाले हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी तैयारियां अब तेज हो चुकी हैं। आम आदमी के प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के मद्देनजर उनका आगमन हो रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को दोपहर कार्यकर्ता प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा का विमानतल पर स्वागत करेंगे। बताते चलें कि राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांच मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे हैं, जो कि पांच मार्च को राजधानी पहुंचेंगे।

बता दें कि दोपहर दो बजे रायपुर प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी मीडिया से रूबरू होगी। वाहन रायपुर के जीई रोड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने, जोरा ग्राउंड पर पांच मार्च को इनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताते चलें कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह भरा हुआ है और प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है और इसकी तैयारी जोन स्तर पर चल रही है।

भगवंत मान की पंजाब में आप सरकार -

बता दें कि पंजाब में भगवंत मान की आप सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद मजबूती से सुविधाएं दी हैं। बताते चलें कि यह सब पंजाब वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। वहीं प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी पर रणनीति तय करेंगे।

वहीं उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि इस दौरान डॉ. शिव नारायण द्विवेदी, विवेक मिश्रा, अनुप पाण्डेय, पुष्पेंद्र परिहार, उत्तम जायसवाल संजय गुप्ता समेत पार्टी के अन्य सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

calender
04 March 2023, 03:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो