छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से भाजपा और ईडी पर साधा निशाना, बोलें- खीझ और राजनीतिक दुर्भावना से छापे, नहीं रोक पाए अधिवेशन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी और ईडी पर एक बार फिर से निशाना साधा। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा कि खीझ और राजनीतिक दुर्भावना में भाजपा सारी सीमाएं पार कर रही है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी और ईडी पर एक बार फिर से निशाना साधा। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा कि खीझ और राजनीतिक दुर्भावना में भाजपा सारी सीमाएं पार कर रही है। उन्होंने लिखा, मेरे साथियों के घर ईडी के छापे से जब महाधिवेशन नहीं रोक पाए तो शनिवार को अधिवेशन का प्रबंधन संभाल रहे कारोबारी के घर पहुंच गए। साथ ही उन संदिग्ध व्यक्तियों ने अपने आप को ईडी का अधिकारी बताया, लेकिन अपना न कोई परिचय पत्र दिखाया और न ही कोई वारंट।

 

वहीं एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाख कोशिशें की गई, लेकिन कांग्रेस का महाधिवेशन किसी भी तरह से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा कि तानाशाही का चेहरा बेनकाब हो गया, लेकिन न हम डरे हैं और न ही डरेंगे। गौरतलब है कि ईडी ने कांग्रेस अधिवेशन के पूर्व कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सनी अग्रवाल, भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, हाउसिंग बोर्ड के सदस्य विनोद तिवारी सहित अन्य छह लोगों के निवास पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।

भाजपा ने किया पलटवार -

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पलटवार किया और ट्वीट कर लिखा कि भ्रष्टाचारियों के घर ईडी पहुंची तो दाऊ भूपेश बघेल तत्काल ट्विटर पर दौड़ जाते हैं। रमन सिंह ने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ के ढाई लाख किसान, किसान सम्मान निधि से वंचित रहे तो सन्‍नाटा रहता है। उन्होंने लिखा कि दाऊ का डर साफ है कि यदि नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंची तो पंजे (कांग्रेस) के साथ पांच लोग भी नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने किया सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन -

बता दें कि अधिवेशन की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंबई पहुंचकर सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में हुए कांग्रेस के अधिवेशन की सफलता की वजह से वे मुंबई गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में अधिवेशन हुआ और यह सब पूरी तरह सफल रहा। प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना के लिए सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचा हूं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सभी वरिष्ठ नेता अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

calender
28 February 2023, 11:29 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो