यूपी की सत्ता पर वापस आने पर CM Yogi का शुरू हुआ जनता दर्शन

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी सरकार में सोमवार से एक बार फिर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया है।

Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी सरकार में सोमवार से एक बार फिर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हर दिन सुबह नौ बजे से जनता की फरियाद सुनेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया था। कोविड के दौरान रुकावट आई। बाकी समय मुख्यमंत्री योगी जनता से रूबरू होते रहे। उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहे। योगी सरकार-01 में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भी संगठन पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को जनसुनवाई के लिए लगाया गया था। इस बार भी जनता की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन शुरू किया है। अब यह जनता दर्शन हमेशा चलेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag