Delhi: गाज़ीपुर डंपिंग यार्ड को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग यार्ड को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आप ने कूड़ा विरोधी अभियान की शुरुआती तेज कर दी। विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी, कुलदीप कुमार, रोहित कुमार, पूर्व विधायक नितिन त्यागी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Janbhawana Times

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डंपिंग यार्ड को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बताया गया कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को डंपिंग यार्ड के अंदर नहीं जाने दिया।

आप विधायक आतिशी ने कहा कि पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी का एमसीडी में शासन है। दिल्ली में सफाई व्यवस्था के हालात बद से बदतर हो चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में जाए तो हर तरफ सिर्फ़ गंदगी ही नजर आती है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में रहने वाला ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो भाजपा के कूड़े से अनजान है। दिल्ली का कोई ऐसा इलाक़ा नहीं है जिसे भाजपा ने कूड़ा कूड़ा नहीं किया है। दिल्ली की जनता दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कूड़े से परेशान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग भी इससे परेशान है।

calender
14 September 2022, 02:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो