UP: रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के मामले में 12 लोगों पर FIR दर्ज, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरित मानस के विवादित बयानबाजी पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। इस मामले को सज्ञांन में लेते हुए रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामलें में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

calender

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के मामलें में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। इस मामले को सज्ञांन में लेते हुए रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामलें में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला था कि रामचरितमानस की प्रतियां को जलाने के आरोप में करीब 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया था।

 

जानिए कौन- कौन हुए गिरफ्तार

पीजीआई पुलिस ने बताया कि रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में नारेबाजी करने पर नौ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने रामचरितमानस की प्रतियां भी फाड़ीं और उनका पेट भी भरा।

आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में मौर्य को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें सतेंद्र कुशवाहा, यशपाल सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव, सुरेश यादव और मो. सलीम को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऐशबाग निवासी, सतनाम सिंह लवी ने रामचरितमानस की प्रतियां को जलाने के मामलें में पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

First Updated : Monday, 30 January 2023