score Card

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सतना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुष्कर्मियों के भाई-भाभी और बहन शामिल हैं

मध्य प्रदेश। नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में सतना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुष्कर्मियों के भाई-भाभी और बहन शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में धीरू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह (25 वर्ष), दीपा सिंह पत्नी धीरू सिंह (20 वर्ष) और कंचन पुत्री वीरेंद्र सिंह (23 वर्ष) शामिल है।

बता दें कि ये सभी आरोपी हमीरपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से ये सभी सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलखनंदा में रह रहे हैं। बता दें कि इस मामले में दो आरोपी मुकेश सिंह ठाकुर और नीरज सिंह ठाकुर पुत्र वीरेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक आरोपी दीपक सिंह अभी भी फरार चल रहा है।

क्या है मामला -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत 6 जनवरी को नाबालिग अपने घर से केवाईसी कराने गई थी। तभी उसे रास्ते में मुकेश मिला और नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। मुकेश उसे अपने साथी के साथ बाइक पर बांदा ले गया, जहां से दीपक उसे लेकर हमीरपुर चला गया।

यहां तीनों आरोपी भाइयों मुकेश, दीपक और नीरज ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपियों ने नाबालिग को अपनी बहन कंचन के साथ अहमदाबाद भेज दिया। यहां आरोपियों के भाई धीरू और भाभी दीपा ने आरोपियों को पनाह दी। नाबालिग के साथ अहमदाबाद में भी दुष्कर्म होता रहा।

इसी बीच मौका मिलने पर नाबालिग उनके चंगुल से भाग निकली और अहमदाबाद से सीधा अपने घर आ गई और उसने परिजनों के साथ सिंहपुर थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि सिंहपुर पुलिस ने आरोपी दीपक और नीरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उनकी मदद करने पर आरोपियों के भाई- भाभी और बहन को भी हिरासत में लिया गया है।

calender
06 February 2023, 05:48 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag