दिल्ली के रोहिणी में बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में नवजात शिशुओं की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए

Janbhawana Times
Janbhawana Times

(भाषा) दिल्ली के रोहिणी इलाके में नवजात शिशुओं की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहिणी के बलजीत विहार निवासी इकरत (30) और मोहम्मद सद्दान (50), कंझावला निवासी रेणु (28) तथा गाजियाबाद की मोनी बेगम (30), रेखा (46) और योगेश (36) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर पांच दिन के एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिशु की मां उम्मत परवीन ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी, लेकिन जब वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उठी तो उसने पाया कि बच्चा वहां नहीं है।

जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बच्चे को ले जा रही एक महिला को देखा। पुलिस को इस मामले में महिला का पीछा कर रही परवीन की भतीजी इकरत पर शक हुआ।

calender
07 April 2022, 12:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो