Ghaziabad News : बाजार में बेची जा रही पॉलिश की हुई चमकदार दाल

Ghaziabad: गाजियाबाद में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।कई लोगों ने गाजियाबाद में दालों पर पॉलिश कर चमकदार बनाकर बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा है।

calender

Ghaziabad News: गजियाबाद के लोग मिलावटी चीजों का प्रयोग कर रहे हैं। गाजियाबाद की कई दुकानों पर मिलावट करते हुए पकड़ा गया है । खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2022-2023 में दाल से 27 नमूने जांच को भेजे गए है। इसमें से 6 नमूने फेल पाए गए हैं। चार नमूनो में दाल पर पॉलिश पाई गई है।इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दो कींड़े मिले हैं।लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

दालों पर पॉलिश कर चमकदार बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है।उन्हीं चीजों को लोग दुकानों से खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया है कि वर्ष 2020-23 में खाद्य पदार्थ के 838 नमूने जांच को भेजा गए थे।

मार्च में 2020-23 व अन्य वर्ष की 1105 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए है इनमें 156 खाद्य पदार्थ के नमूने लेबल के कारण फेल हुए हैं। 264 के मानकों में कमी पाई गई है। 598 नमूने फेल हुए हैं। उन्होंने बताया है कि जिस दुकान से लिए गए दाल के नमूने फेल हुए है उनके खिलाफ वाद दायर कराया जाना चाहिए। जांच रिपोर्ट के मुताबिक दूध से निर्मित खाद्य सामग्री में रिफाइंड वे वनस्पति घी मिलावट पाई गई है।

इस तरह की मिलावटी चीजों से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।जिससे लोग लगातार पीड़ित हो सकते हैं। खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की ओर से मसालों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

जांच के बाद पचा चला कि नमूनों में रंग मिलाकर बाजार में बेचा रहा है जिसे लोग बिना सोचे समझे खरीद रहे हैं। इनमे 39 नमूनों में रंग मिलाया हुआ पाया गया है, जबकि अन्य मसालों में कूड़ा भी पाया गया है।

First Updated : Friday, 07 April 2023