ग्वालियर: इंसानियत फिर हुई शर्मसार, चाचा ने किया छह वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना ग्वालियर जिले के पनिहार थाना क्षेत्र के बरई गांव की है, जहां रिश्तों का कत्ल करते हुए चाचा ने छह वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- मोनू राठैड़ (ग्वालियर)

मध्यप्रदेश। घटना ग्वालियर जिले के पनिहार थाना क्षेत्र के बरई गांव की है, जहां रिश्तों का कत्ल करते हुए चाचा ने छह वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस समय चला जब मां ने बेटी को बिस्तर में असहज देखा तो आरोपी वहां से भाग गया।

घटना का पता चलते ही पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पनिहार थाना क्षेत्र के बरई निवासी छह वर्षीय बालिका आंगन में खेल रही थी और बालिका की माँ रोज के काम-काज में व्यस्त थी।

तभी इस बात का फायदा उठाकर चाचा बालिका को दुलार करने के बहाने अपने कमरे में ले गया और बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच पीड़िता की मां कमरे में पहुंची और बालिका को असहज देखा तो आरोपी कमरे से निकलकर भाग निकला।

शंका होने पर मां ने बालिका से पूछा तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही मां ने पिता को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंच कर चाचा की करतूत पुलिस को बताई। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

calender
15 November 2022, 05:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो