अगर तानाशाही से देश चलाना है तो सारे विपक्ष को जेल में डाल दो, राज्यसभा में मोदी सरकार पर बरसे संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोमवार को राज्यसभा में मोदी सरकार पर जमकर भड़के।

Saurabh Dwivedi

Sanjay Singh on ED Raids:आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोमवार को राज्यसभा में मोदी सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने ED और CBI का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार से जुड़े लोगों पर तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, पर विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जाता है।

संजय सिंह ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। ईडी का इस्तेमाल करके पिछले 8 वर्षों में 3,000 छापे विपक्ष के नेताओं पर मारे गए और मात्र 23 लोगों को ईडी दोषी साबित कर पाई, यानी कि मात्र 0.5 प्रतिशत है।"

मोदी सरकार पर संजय सिंह ने लगये ये आरोप-

संजय सिंह ने राज्यसभा में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा, "ये ईडी 20 हजार करोड़ का घोटाला करने वाले नीरव मोदी के खिलाफ क्यों चुप रहती है। विजय माल्या, नितिन संदेसरा, ललित मोदी, रेड्डी ब्रदर्स, येदियुरप्पा पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। व्यापम घोटाले पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। जितने भ्रष्टाचार आपसे जुड़े हैं उन पर कार्रवाई नहीं करती है।"

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का लगया आरोप-

केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आप सांसद ने कहा, "संजय राउत 100 दिन जेल में रहकर आए हैं। मनीष सिसोदिया के घर पर आपने 14 घंटे तक छापेमारी की। सत्येंद्र जैन को जेल में डालकर रखा है, अरविंद केजरीवाल के घर पर छापे मारते हैं। सारे मंत्रियों पर छापे मारते हैं। दादागीरी से यदि देश चलाना चाहते हैं सबको जेल में डाल दीजिए।"

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag