Bengaluru News: बेंगलुरु मेंहोली सेलिब्रेशन के दौरान एक दर्दनाक घटना घटी, जहांनशे में धुत लोगों के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई. विवाद की शुरुआतएक महिला पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट के बाद हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई.
घटनाबेंगलुरु के अनेकल इलाके में एकनिर्माणाधीन इमारत में हुई, जहां होली पार्टी के दौरानबिहार से आए छह मजदूरों के बीच बहस शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक,महिला पर गलत टिप्पणी करने के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई.
झगड़े के दौरान मजदूरों नेलकड़ी की लाठियों और लोहे की छड़ों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस हिंसक लड़ाई में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस को तीनों शवअलग-अलग जगहों पर मिले. एक शव अपार्टमेंट केपैसेज में, दूसराएक कमरे के अंदर, और तीसराबिल्डिंग के बाहर. मृतकों में से दो की पहचानअंसु (22) और राधे श्याम (23) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
घटना के बाद पुलिस ने एकघायल आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकिदो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है. बता दें कि होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. First Updated : Sunday, 16 March 2025