यदि आप भी जाना चाहते हैं कानपुर, तो जानिए वहां की डरावनी जगहों के रहस्यों के बारे में

यदि आप कानपुर रहते हो या फिर वहां घूमने जाना चाहते हो तो डरावनी जगहों के शौकीनों के लिए यह जगह बेहद ही पसंद आएगी और साथ ही जानिए इन जगहों के बारे में अनसुने किस्से।

Poonam Chaudhary

कभी न कभी आप कानपुर तो गए ही होंगे, वहां की खूबसूरती से तो आप वाकिफ ही होंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है जितनी देखने लायक वहां की जगहें हैं ऐसी ही वहां कुछ ऐसी जगहें हैं जो काफी डरावनी है। क्या आपको कानपुर की इन डरावनी जगहों के बारे में मालूम है? जहाँ पर जाने से लोगों की रूह तक कांपने लगती है, आज हम आपको ऐसी ही डरावनी जगह के बारे में बताने वाले हैं-

जिन्नातों की मस्जिद

इसके पीछे का काफी बफा रहस्य छीपा हुआ है। कहा जाता है की यह मस्जिद 350 साल पुरानी है, यह मस्जिद प्राचीन काल से है। इसके बारे में हैरान कर देने वाली कहानी है। कहा जाता है की इसका निर्माण किसी इंसानों द्वारा नहीं किया गया था बल्कि रातों - रात जिन्नातों ने निर्माण किया था। जिन लोगो को भूत - प्रेत परेशान करते है वह यहाँ आते है। यहाँ उन्हें इन सब से छुटकारा दिलाया जाता है।

सिविल लाइन्स की ग्रेव यार्ड में घटती है डरावनी घटनाएं

यह जगह कानपुर के पोश इलाके में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है की रात के समय यहां के आस - पास के रास्ते में जो भी गुज़र कर जाता है, उसे भूत- प्रेत के होने का एहसास होता है। साथ ही लोगों ने उन्हें देखा भी है और यही नहीं साथ ही यहाँ कई डरावनी घटना भी घट चुकी है।

जैना प्लेस का अनसुना किस्सा

यह कानपुर के रतनलाल में स्थित है और यह एक प्राचीन इमारत भी है। इसके बारे में कई तरह की बातें बचपन से ही सुनने को मिली हैं। कहा गया है की इस इमारत को बनाने में कई कारीगरों की रहस्मय तरीके से मौत हो गयी थी और वही कुछ लोग गायब भी हो गए थे। रात होते ही इस जगह पर या इसके आस - पास कोई नहीं जाता।

सुजातगंज

इस जगह के बारे में कई लोगो ने सुना होगा। यह एक भूतिया जगह मानी जाती है, यहाँ ऐसी - ऐसी घटनाये घटती है, जिन्हें जान कर आप को भी यकीन नहीं होगा। कई किस्सों में से एक किस्सा यह भी है - की कहा जाता है कुछ लोग यहाँ से रात के समय गुज़र रहे थे, जब उनकी बाइक आचनक से कोई आकर बैठ गया था। जिसके आगे जाकर वह बाइक फिर हलकी हो गयी। ऐसी कई चीज़ों का अपने आस - पास होने का एहसास होता है।

जानिए गंगा बेराज के बारे में

गंगा बेराज अपने फेमस ब्रेड बटर टोस्ट से जाना जाता है। यहाँ घूमने के लिए कई लोग आते हैं। लेकिन साथ ही यहाँ के आस - पास के रहने वाले लोग बताते हैं, की यहाँ कोई अदृश्य शक्ति का एहसास होता है, जो उन्हें परेशान करती रहती है।

अनवरगंज बंगला नंबर 128 है भूतिया

यह एक प्राइमरी स्कूल का बंगला नंबर 128 है। जहाँ के एक कमरे में जाने से वह पढ़ने आये बच्चे भी डरते हैं। जानकारी के मुताबिक पता चला की यहाँ के एक कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगा क्र खुदखुशी कर ली थी। जिसकी आत्मा का उस कमरे में होने का एहसास होता है और भटकती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag