झारखंड में श्रद्धा जैसा मर्डर केस, 12 टुकड़ों में पत्नी को काटा, गर्दन सहित कई हिस्से गायब

झारखंड में श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के जैसा कांड को दोहराया गया है। अब झारखंड के साहिबहगंज से इसी तरह का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्य से अपने प्रेमीका के 12 टुकड़े कर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

झारखंड में श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के जैसा कांड को दोहराया गया है। अब झारखंड के साहिबहगंज से इसी तरह का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स से अपने प्रेमीका के 12 टुकड़े कर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि जिले के बोरियो में 22 साल की आदिवासी लड़की को कटर से 12 टूकड़ो में काट कर फेक दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बाल्कि उसका पति दिलदार अंसारी ही है। आस पास के लोगों ने जब देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोच- नोचकर खा रहे है। लोगों ने इस बात को गांव के मुखिया को जानकारी दी। प्रर्थान के बेटे में पुलिस को इस बात की जानकारी दी। 

बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान के अनुसार महिला का क्षत- विक्षत शव शनिवार शाम 6 बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोना स्थिक एक पुराने बंद घर और उसके बाहर से 12 टुकड़ों में बरामद किया गया है। हालांकि महिला का गर्दन और शरीर के कुछ अंग तक बरामद नहीं किए गऐ है। मौके पर साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और चिकित्सकों की टीम भी पहुंच गई है। चिकित्सक देख रहे है कि महिला की गर्दन से ऊपर के हिस्से के अलावा शरीर का कौन- कौन से भाग गायब हैं।

एसपी साहिबगंज ने कहा कि साहिबगंज में आदिम आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला के शरीर के 12 हिस्से बरामद हुए हैं। शरीर के कुछ हिस्से अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उसके पति दिलदार अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी।

 

सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीआईजी संथाल ने कहा कि मृतका रुबिका दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। दिलदार की पहले से एक पत्नी थी। इसे लेकर इनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते उन्होंने रुबिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। दिलदार के शामिल होने की बात सामने आई है। जांच जारी है।

 ये खबरे और भी है.........

नोएडा एक्सप्रेस- वे पर दो बसों में भीषण टक्कर, 3 यात्रियों की मौत , कई लोग घायल

Topics

calender
18 December 2022, 12:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो