सहारनपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

सहारनपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने शिव मंदिर में पहुंच जलाभिषेक किया। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा जारी वीडियों क्लीपिंग में वह शिवलिंग के समक्ष मंत्रोच्चारण

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

संवाददाता- विशाल कश्यप

सहारनपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने शिव मंदिर में पहुंच जलाभिषेक किया। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा जारी वीडियों क्लीपिंग में वह शिवलिंग के समक्ष मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना करते भी दिखाई दिए।

 

अपनी बयानबाजी से चर्चा में रहने वाले देवबंद के गांव बन्हेड़ा ख़ास निवासी राव मुशर्रफ अली पुंडीर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि जल्दी ही भगवान भोलेनाथ उन्हें वारणसी बुलाएंगे। राव मुशर्रफ अली ने मीडिया में भेजे बयान में कहा कि भगवान शिव भोलेनाथ की हम सब पर कृपा बनी रहे। हमने अपने पूर्वजों की परंपराओं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए जलाभिषेक किया है। कहा कि भगवान भोले नाथ में उनकी आस्था है। वह वाराणसी जाकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag