इंदौर : 69 CM Rise Schools का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे आज

सीएम राइज स्कूलों का काम अब तेजी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को 69 स्कूलों के लिए भूमिपूजन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम इंदौर में आयोजित होगा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भोपाल, मध्यप्रदेश। सीएम राइज स्कूलों का काम अब तेजी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को 69 स्कूलों के लिए भूमिपूजन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम इंदौर में आयोजित होगा। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित भोपाल के चयनित कमला नेहरू और बरखेड़ी हायर सेकंडरी स्कूल और प्रदेश के अन्य स्कूलों के कर्मचारी वर्चुअल जुड़ेंगे।

इन स्कूलों के निर्माण पर 2,660 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा था कि कार्यक्रम की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।

विद्यार्थियों के लिए तमाम सुविधाओं से लैस रहेंगे सीएम राइज स्कूल -

मध्य प्रदेश में सीएम राइज स्कूल विद्याथियों के लिए कई तरह की सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, संगीत कक्ष, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, जिम और एनसीसी भी होंगे। इनमें जिला स्तरीय स्कूलों में स्वीमिंग पूल, डिजिटल स्टूडियो, ट्रेक एंड फील्ड की सुविधा होगी। विद्यार्थियों को घर से लाने ले जाने के लिए वाहन की सुविधा भी दिलाई जाएगी।

calender
29 October 2022, 11:12 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो