score Card

कानपुर: मामूली से विवाद पर पत्नी ने पति को मार डाला, शव को घर में गड्डा खोदकर दफनया

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आप जानकर कहेंगे की पत्नी है कि हैवान। पती- पत्नी के बीच तो विवाद सब का होता है पर यह मामूली सा विवाद अपने ही पति का जान का दुश्मन इस कदर बन जाएंगा ये आपने सोचा भी नहीं होगा जी हां उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आप जानकर कहेंगे की पत्नी है कि हैवान। पती- पत्नी के बीच तो विवाद सब का होता है पर यह मामूली सा विवाद अपने ही पति का जान का दुश्मन इस कदर बन जाएंगा ये आपने  सोचा भी नहीं होगा जी हां उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जो एक पत्नी ने अपने ही पति को मारकर शव को घर में एक गड्डा खोदकर दफना दिया है। 

जानिए क्या है पूरा मामला

कानपुर के विधनु इलाके का यह मामला है। जिसमें आपको बता दें कि सुरौली गांव की रहने वाली एक महिला की शादी उमेश यादव नाम के एक व्यक्ति से हई थी। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उमेश को नशे की आदत थी। इस बात को लेकर घर में आये दिन विवाद होता था।

बीते बुधवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में पत्नी को इस कदर गुस्सा आया कि उसने पति के सोने का इंतजार किया और उसके सोते ही उसके सीने पर बैठ गई और गले में गमछा बाधकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

शव को कैसे लगाया ठिकाना?

मारने के बाद शव को छुपाने के लिए पत्नी ने घर में ही एक गड्डा खोदा औऱ अपने ही पती की लाश को दफन कर दिया और फिर आराम से सो गई। अगले दिन जब घर में आए कुछ सदस्य और परिवार वालों ने पूछा की आज उमेश दिखाई नहीं दे रहा है। परिजनो ने भी पूछा की उमेश कहा है लेकिन पत्नी कोई सही जवाब नहीं दे पाई शक होने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो  मिट्टी में दबी पति की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने पत्नी मोनिका से सख्त पूछताछ की। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ में युवती ने अपने पति की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है। शव को वहां से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस पुरे मामले पर SP दिनेश शुक्ला ने बताया कि “विधनु इलाके में एक पत्नी मोनिका यादव ने अपने पति उमेश की हत्या कर दी और शव को गढ्ढे में दबा दिया। पत्नी  को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है।

Topics

calender
03 February 2023, 12:13 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag