बढ़े सर्किल रेट को लेकर वकीलों की हड़ताल 1 महीने से जारी,सांसद विधायको को घेरने की चेतावनी

लखीमपुर खीरी-जनपद में डीएम सर्किल रेट में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ लामबंद वकीलों ने बुलाई गई। महापंचायत में एक सुर में ऐलान किया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो सांसद विधायकों के घर घेरे जाएंगे। हर तहसील से सांसद और विधायकों के खिलाफ असहयोग और निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।

calender

लखीमपुर खीरी-जनपद में डीएम सर्किल रेट में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ लामबंद वकीलों ने बुलाई गई। महापंचायत में एक सुर में ऐलान किया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो सांसद विधायकों के घर घेरे जाएंगे। हर तहसील से सांसद और विधायकों के खिलाफ असहयोग और निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा। इतना ही नहीं भरे मंच से जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने डीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में मूल्यवृद्धि को वापस कर लिया जाए अन्यथा वह हड़ताल ऐसे ही जारी रखेंगे। साथ ही सिविल कोर्ट का भी पूरी तरीके से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

दरअसल, लखीमपुर खीरी में पिछले एक महीने से रजिस्ट्री दफ्तरों पर सन्नाटा पसरा है। कोई भी रजिस्ट्री 26 जुलाई के बाद नहीं हुई है। वकीलों ने हड़ताल करने के साथ ही कार्य बहिष्कार कर रखा है। वकीलों कि मांग है कि इस बार डीएम सर्किल रेट इतना ज्यादा बढ़ा दिया गया है कि कहीं-कहीं वह 160 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है। इससे आम जनता पर भार पड़ेगा जबकि वकीलों की रोजी-रोटी पर भी फर्क पड़ेगा।

बैनामा लेखक संघ ने भी वकीलों कि इस हड़ताल का समर्थन कर रखा है। वकीलों ने जिला मुख्यालय पर आज बुलाई तहसील में महापंचायत की जिसको व्यापार मंडल के कई संगठनों ने भी समर्थन दिया। महापंचायत में धौरहरा, पलिया, गोला, मोहम्मदी, निघासन आदि सभी तहसीलों से भारी तादाद में वकील इकट्ठा हुए थे। वकीलों ने मंच से महापंचायत में अपनी-अपनी बात रखी। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल पर जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष से समर्थन मांगा और अपना निर्णय सुनाने को कहा।

First Updated : Thursday, 01 September 2022
Topics :