मध्य प्रदेश: बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत

बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर ताप्ती नदी के घाट में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर ताप्ती नदी के घाट में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी निवासी सगे भाई संदीप पिता विष्णु इवने (24 वर्ष) और दिलीप पिता विष्णु इवने (18 वर्ष) बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से गन्ना कटाई करने के लिए भडूस गांव के लिए निकले थे। ताप्ती नदी के घाट में अंधे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार दोनों भाई उछलकर सड़क किनारे दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी नाजुक अवस्‍था को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। लेकिन भोपाल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बैतूल से परतवाड़ा के बीच स्टेट हाइवे ताप्ती घाट में जगह–जगह से क्षतिग्रत हो गया है। सड़क के किनारों पर गहरे कटाव होने से ओवरटेक करना संभव नहीं होता है। यही वजह है कि घाट में अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

तेज रफ्तार डंपर मकान में घुसा, चार घायल -

बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर ही ग्राम दनोरा में मंगलवार रात तेज रफ्तार से दौड़ रहा डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। मकान की दीवार टूट जाने से घर में मौजूद दो लोगों के साथ डंपर चालक और कंडक्टर भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दनोरा में रात करीब 11:45 बजे डंपर मकान की दीवार तोड़ते हुए घुस गया। मकान में मौजूद दिव्या मसतकर और आदित्य मसतकर को गंभीर चोट आई। वहीं चालक दीपक बोरबन डंपर में ही फंस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

डंपर में सवार कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार डंपर चालक और कंडक्टर शराब के नशे में थे, जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर डंपर मकान में जा घुसा।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: औरंगाबाद के जैन मंदिर से सोने की मूर्ति चुराने वाले दो आारोपी सागर से गिरफ्तार

 

  •  
calender
28 December 2022, 03:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो