मध्य प्रदेश: उत्तरी हवाओं से लौटी ठंड, रात में लुढ़का पारा, दिन का तापमान रहेगा स्थिर, पश्चिमी विक्षोभ कल हो रहा सक्रिय

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में कमजोर पड़ने की वजह से हवा का रुख सोमवार को उत्तर दिशा से हो गया है। बता दें कि उत्तरी हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आने लगी है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में कमजोर पड़ने की वजह से हवा का रुख सोमवार को उत्तर दिशा से हो गया है। बता दें कि उत्तरी हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आने लगी है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है। इस वजह से ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, इससे सुबह के समय ठंडक का अहसास हुआ और हवा भी तेज चली।

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। तापमान डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं 14 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिस वजह से तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 फरवरी के बाद ही दिखेगा।

मौसम में इसलिए आ रहे उतार चढाव -

- बता दें कि वर्तमान में जैसा मौसम हो रहा है, ऐसा मौसम 25 फरवरी के बाद होता है। जहां रात का तापमान सामान्य हो जाता है, वहीं दिन का तापमान बढ़ जाता है, लेकिन इस बार 20 दिन पहले ही मौसम में बदलाव आ गया है। दिन और रात के तापमान काफी बढ़े हुए हैं।

- एक हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। एक से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के बीच मात्र दो दिन का ही अंतर है, जिस वजह से उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। बता दें कि पश्चिमी हवा ज्यादा समय तक चल रही है, इस कारण तापमान बढ़ा हुआ है।

- मौसम में जो बदलाव आया है, उससे लोगों का स्वास्थ बिगड़ रहा है। वहीं फसलों का उत्पादन भी घट सकता है। गेहूं की फसल के लिए सबसे ज्यादा नुकसान दायक है।

- बता दें कि 14 फरवरी को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, उससे आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

calender
13 February 2023, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो