मध्य प्रदेश: रतलाम जिले में रावटी रेलवे स्टेशन के पास पलटा लोडिंग वाहन, 21 लोग घायल

रतलाम जिले के रावटी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक लोडिंग वाहन पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार करीब 21 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया

Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के रावटी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक लोडिंग वाहन पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार करीब 21 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि ज्यादा चोट आने की वजह से आठ घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लोडिंग वाहन में अलग-अलग गांवों के लोग सवार होकर अपने-अपने काम से ग्राम रावटी जा रहे थे। तभी रावटी रेलवे स्टेशन और ग्राम रावटी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इससे उसमे सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों के द्वारा मदद कर तत्काल अन्य वाहनों से उपचार के लिए रावटी के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल माड़िया पुत्र कालू मुनिया (45 वर्ष) निवासी ग्राम बिजलीपाड़ा जिला झाबुआ, इसकी पत्नी कालीबाई (40 वर्ष), गोपाल पुत्र राजू सिंघाड़ (12 वर्ष) निवासी ग्राम छायनपुर थाना पेटलावद, गुलाबबाई पत्नी मड़िया डोडियार (58 वर्ष), देवबाई पत्नी नाहरू सिंघाड़ (26 वर्ष), शांतिबाई पत्नी कोदर डोडियार (52 वर्ष), सीताबाई पत्नी नीलेश ओसारी (28 वर्ष) और दुर्गाबाई पुत्री कोदर डोडियार (15 वर्ष) निवासी ग्राम उमरबट्टा थाना रावटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं घायल काली बाई ने बताया कि तबीयत खराब होने से वह उपचार के लिए पति के साथ मैजिक वाहन में बैठ कर रावटी अस्पताल जा रही थी। वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं पुलिस के मुतबिक दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag