मध्य प्रदेश: इंदौर में 7 डिग्री पहुंचा पारा, इस सीजन पहली बार दिखा कोहरा

इंदौर में पहली बार इस सीजन में बुधवार की सुबह कोहरा दिखाई दिया। बता दें कि सुबह करीब 5:00 बजे से 7:30 बजे के बीच तक दृश्यता 800 मीटर से कम रही। वहीं सुबह 6:30 बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक भी पहुंची

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर में पहली बार इस सीजन में बुधवार की सुबह कोहरा दिखाई दिया। बता दें कि सुबह करीब 5:00 बजे से 7:30 बजे के बीच तक दृश्यता 800 मीटर से कम रही। वहीं सुबह 6:30 बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक भी पहुंची। शहर में पिछले चार दिनों से चल रही उत्तरी और उत्तरी पूर्वी हवाओं के कारण शहरवासियों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है।

शहर में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। बुधवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

गौरतलब है कि रविवार से लगातार तीन दिन तक शहर में न्यूनतम तापमान इस सीजन के सबसे कम तापमान के स्तर पर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने से आज इंदौर में कोल्ड डे रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। ऐसे में शहर में बुधवार को शीतल दिन की स्थिति बनने की पूरी संभावना है। पिछले 24 घण्टे में शहर में उत्तरी और उत्तर पूर्वी हवाएं अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को शहर में दिखा कोहरा सुबह दृश्यता 200 मीटर तक पहुंची।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के अनुसार हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण अभी ठंडी हवाएं तेज गति से आ रही है। तापमान में इस वजह से गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को भी दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं मंगलवार को प्रदेश में भोपाल, छतरपुर और सतना में अति शीतल दिन रहा जबकि जबलपुर, दमोह, धार, सागर, गुना, रायसेन और ग्वालियर में शीतल दिन रहा।

खबरें और भी हैं....

मध्य प्रदेश: मेले में घूमने की बात पर पति बना हैवान, लाठी-डंडे से पीटकर पत्‍नी को मार डाला

calender
04 January 2023, 10:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो