मध्य प्रदेश: खरगोन जिले में शादी में खाना खाने के बाद 45 से अधिक लोग हुए बीमार

मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का है, जहां की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने से 45 से अधिक लोग उल्टी दस्त (फूड पॉइजनिंग) के शिकार हो गए। रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे तक एक के बाद एक पीड़ित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने लगे, इस घटना से जिला अस्पताल महकमे में अफरा तफरी मच गई

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Food Poisoning in Khargone: मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का है, जहां की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात शादी समारोह में खाना खाने से 45 से अधिक लोग उल्टी दस्त (फूड पॉइजनिंग) के शिकार हो गए। रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे तक एक के बाद एक पीड़ित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने लगे, इस घटना से जिला अस्पताल महकमे में अफरा तफरी मच गई।

प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना के संबंध में सूचना दी गई। वहीं डॉक्टरों के अनुसार सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजों ने शादी समारोह में सब्जी, पूरी, पकोड़े, पनीर की सब्जी के अलावा दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड भी खाया था।

कई अन्य मरीजों को दे दी गई छुट्टी -

बता दें कि देर रात कई मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार मरीज में महिलाएं और पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं। उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार है और रविवार सुबह कई मरीजों को छुट्टी भी दे दी गई। मरीजों में रिश्तेदारों सहित कॉलोनी वासी भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरगोन शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मोहनलाल पाटीदार के यहां शादी समारोह के आयोजन में बीती रात खाना खाने के बाद सभी मरीज देर रात उल्टी दस्त के शिकार हो गए। फूड पॉइजनिंग के बाद हलात बिगडने लगे और सभी मरीजों को ताबड़तोड़ जिला अस्पताल लाया गया।

मरीजों के हाल लेने एसडीएम पहुंचे अस्पताल -

वहीं पीड़‍ित मरीज राजेन्द्र कुमार बागदरे ने बताया की दूध से बने फ्रूट कस्टर्ड खाने के बाद देर रात करीब साढे 12 बजे से 1 बजे के बीच अचानक कई लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। बता दें कि लगभग 40 से अधिक लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उपचार के बाद अब आराम मिला है। अल सुबह एसडीएम ने भी अस्पताल का दौरा कर मरीजों के हाल चल लिया।

calender
26 February 2023, 12:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो