मध्यप्रदेश: जबलपुर के अस्पताल में लगी भयानक आग, कई लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के एक प्राइवेट आस्पताल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना जबलपुर के दमोह नाका शिव नगर के पास यह आस्पताल न्यु लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। आग कि

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

मध्यप्रदेश के एक प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। यह घटना जबलपुर के दमोह नाका शिव नगर के पास स्थिति अस्पताल न्यु लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। आग कि खबर मिलते ही पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई। हर तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना की खबर तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पार्षद के मुताबिक इस घटना में अब तक 10 से मरीजों की जान चली गई है।

अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के कलेक्टर से फोन पर बातचीत की। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यहां भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जा है।  घटना का दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है कि उन्होने जान गंवाने वाले लोगो की आर्थिक मदद का भरोसा दिया है। वह बोले है कि जान गंवाने वालों के परिवार को 5-5 लाख रूपये की मदद कि जाएंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag