मध्य प्रदेश: भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन, यात्रा के दौरान खेत में गिरा पैरा मोटर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज तीसरा दिन है। बृहस्पतिवार रात को ग्राम खेरदा में विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव भान-भरड़ की ओर जाने के लिए तैयार है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

खरगोन, मध्य प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज तीसरा दिन है। बृहस्पतिवार रात को ग्राम खेरदा में विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव भान-भरड़ की ओर जाने के लिए तैयार है। तीसरे दिन की यात्रा शुरू से पहले विश्राम स्थल पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर-इच्छापुर हाईवे से होते हुए राहुल गांधी का काफिला शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे भान-भरड़ पहुंच चुका हैं। यहां पर दोपहर के खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। खेत में लगभग 20,000 वर्ग फीट में टेंट लगाया गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता यहां भोजन के बाद विश्राम करेंगे।

आपको बता दें शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे तक राहुल की यात्रा 7 किलोमीटर आगे बढ़ चुकी थी। टी ब्रेक के बाद बेडियाव खुर्द गांव से आगे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। विवाद सिर्फ राहुल गांधी से मिलने को लेकर किया जा रहा था।

आपको बता दें ग्राम खेरदा से यात्रा लगभग सुबह 6:15 बजे खरगोन की ओर निकली है, राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद है। काफिला खेरदा से आधा किलोमीटर दूर तक कार से निकला। फिर इसके बाद भान-भरड़ के लिए पैदल यात्रा शुरू हुई है। भारी ठंड के बावजूद राहुल गांधी की अगवानी के लिए सड़क के दोनों ओर सुबह से ही लोग जमा हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6:00 बजे ग्राम खेरदा से निकलकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दोडवा तक पहुंची है। पदयात्रा सुबह लगभग 10:00 बजे तक भान-भरड़ पहुंचेगी। हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने यात्रा के विश्राम की व्यवस्था की गई है।

 

यहां दोपहर के भोजन के बाद यात्रा दोपहर करीब 3:30 बजे भान-भरड़ से सनावद के लिए निकलेगी। यात्रा शाम करीब 6:30 बजे सनावद बस स्टैंड पर पहुंचेगी। राहुल गांधी यहां एक सभा को संबोधित करेंगे। फिर इसके बाद यात्रा मोरटक्का के लिए रवाना होगी। जहां वैष्णव होटल के पास शाम के विश्राम की व्यवस्था की गई है।

आपको बता दें राहुल गांधी की यात्रा के साथ बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग भी शामिल हो चुके हैं और काफिला लगातार बड़ा होता जा रहा है, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए लोग यात्रा के साथ चल रहे हैं।

 

वहीं यात्रा के दौरान एक खेत में अचानक पैरा मोटर गिर गया, जिससे भगदड़ मचते-मचते बच गई। खरगोन पुलिस को बगैर जानकारी दिए यात्रा के समर्थन में पैरामोटरिंग की जा रही थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने इस पर रोक लगा दी है।

भान-भरड़ में यात्रा रुकी थी। सुरक्षाकर्मियों के लिए यहां पर विश्राम के साथ-साथ चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। यहां पर पंडाल लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

calender
25 November 2022, 12:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो